‘भाई जी’ के अंतिम संस्कार में उमड़ी भीड़, नम आंखों से दी विदाई




Listen to this article

नवीन चौहान.
दो महीने तक अस्पताल में भर्ती रहने के बाद पूर्व विधायक व भाई जी के नाम से विख्यात अम्बरीष कुमार का मंगलवार देर रात निधन हो गया। उनके निधन की खबर से हरिद्वार में शोक की लहर छा गई।

बुधवार को उनका अंतिम संस्कार हरिद्वार में किया गया। उनके अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी। जिसने भी उनके ​निधन की खबर सूनी वह अंतिम संस्कार में शामिल हो गया। इस दौरान लोगों की आंखें नम देखी गई। उनके व्यवहार और कार्यों की लोग एक दूसरे से चर्चा करते देखे गए।

सर्वश्रेष्ठ विधायक का भी पुरस्कार मिला था : उत्तर प्रदेश विधान सभा में अम्बरीष कुमार को सर्वश्रेष्ठ विधायक का भी पुरस्कार मिला था। उन्होंने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी हरिद्वार लोकसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा था। अम्बरीष कुमार हरिद्वार के समाजसेवी के रूप में भी जानने जाते थे। आज उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके निधन की खबर से हरिद्वार में शोक की लहर छा गई है।

अम्बरीष कुमार ने वर्ष 1974 में ज्वालापुर से युवा राजनीति में कदम रखा था। आन्दोलनों, बदलते राजनीतिक आयामों में उत्तर प्रदेश की विधानसभा से नये राज्य की विधानसभा तक उन्होंने अपनी सम्मानजनक उपस्थिति दर्ज करायी। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी, विश्वप्रताप सिंह, चंद्रशेखर, राजीव गांधी, पंडित नारायण दत्त तिवारी को प्रभावित करने वाले हरिद्वार के नेता पूर्व विधायक क्षेत्र में भाई जी के नाम से विख्यात रहे।

लोगों का कहना है कि अम्बरीष कुमार का परलोक गमन हरिद्वार की संघर्षशील व जुझारू राजनीति का अन्त बताया गया। 4 दशकों से हरिद्वार की राजनीति में उभरा शायद ही कोई ऐसा युवा चेहरा रहा होगा जो आपकी राजनीतिक पाठशाला का हिस्सा ना बना हो.

विशेष राजनीतिक समझ और अजब गजब की हर विषय पर जानकारी, कानून, इतिहास, शैक्षिक अंकगणित का हिसाब समझने वाले, प्रखर वक्ता। सबको सिखाया कि जीवन में हर नकामयाबी आने वाली जीत के लिए हौसला बुलंद करती है।

कांग्रेस की राजनीति संजय गाँधी के काल से शुरू कर समाजवाद और किसानों की राजनीति कर वापस कांग्रेस के परिवार का हिस्सा बने।