कांवड़ यात्रा: कांवड़िये को कंधों पर बैठाकर एंबूलेंस की तरफ दौड़ा दारोगा




Listen to this article


नवीन चौहान
कांवड़ यात्रा पर्व मित्र पुलिस की अग्निपरीक्षा से कम नही है। पुलिस को डयूटी स्थल पर तैनात रहकर पल—पल खुद को साबित करना होता है। कांवड़ियों की तमाम अभद्रता पर अपनी सहनशक्ति को दर्शाना होता है। लेकिन सबसे बड़ी मानवीय संवेदनाओं की है। पुलिसकर्मियों को मानवता का परिचय देना होता है।ऐसी ही संवेदनशीलता और मानवता का परिचय थाना प्रभारी कालागढ़ अमरजीत सिंह ने दिखाया है। बेहोशी की हालत में एक कांवड़ियों को अपने कंधों पर उठा लिया। साथी पुलिसकर्मियों की मदद से एंबूलेंस तक पहुंचाया।
श्रावणमास के शुभारंभ के साथ ही श्री नीलकंठ महादेव-2022 की यात्रा लगातार जारी है। भारी संख्या में शिवभक्त नीलकंठ महादेव के दर्शनें के लिए उमड़ रहे है। बम बम भोले के जयकारों के बीच शिवभक्त नीलकंठ महादेव मंदिर में दर्शन कर अपने-अपने गंतव्य की ओर रवाना हो रहे है।
ऐसे ही नीलकंठ यात्रा पर आये एक कांवड़ यात्री को खैरखाल में अचानक चलते-चलते हार्ट अटैक आ गया। ड्यूटी पर कार्यरत थानाध्यक्ष कालागढ़ अमरजीत सिंह ने कांवड़ यात्री को तड़पते हुए देखा। उन्होंने तत्काल कांवड़िये को कंधे पर उठा लिया और एंबूलेंस की तरफ दौड़े। इसी दौरान उनके साथी पुलिसकर्मी ने त्वरित कार्यवाही करते हुए हार्ट पेशेंट को मौके पर प्राथमिक उपचार दिया गया। सड़क पर जाम अधिक होने की वजह से थानाध्यक्ष मय पुलिसकर्मियों ने अपने कंधे पर उठाकर तत्काल काफी दूर खड़ी 108 एंबुलेंस में बैठाकर उपचार हेतु चिकित्सालय भेजा गया। नीलकंठ में तैनात पुलिस कार्मिकों द्वारा मानवता भरे कार्य और कांवड़ यात्रियों को अपने गंतव्य स्थानों तक पहुंचाने के कार्यों को प्रशंसा की जा रही है।