दिल्ली बुलाए गए सीएम, प्रदेश और विधानसभा अध्यक्ष, सरगर्मी बढ़ी




Listen to this article

नवीन चौहान.
उत्तराखंड की राजनीति में मंगलवार को एक बार फिर से सरगर्मी बढ़ गई। भाजपा हाई कमान ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट दिल्ली बुलाया है।

इन तीनों को अचानक दिल्ली बुलाए जाने से राज्य में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। इसके साथ ही परिवर्तन की कयासबाजी भी शुरू हो गई है। सूत्रों की मानें तो वर्तमान मंत्रिमंडल से कुछ को बाहर और कुछ को अंदर करने की भी चर्चा तेजी से परवान चढ़ रही है।

मंत्री मंडल का यदि विस्तार हुआ तो माना जा रहा है कि मदन कौशिक को इसमें शामिल किया जा सकता है। प्रदेश में भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री और प्रदेश अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रहने के बाद फिलहाल उन पर कोई जिम्मेदारी नहीं है। मदन कौशिक को राजनीति का सधा हुआ तेज तर्रार नेता माना जाता है।

अब देखना यही है कि पार्टी हाईकमान क्या निर्देश जारी करता है। इस समय प्रदेश में विधानसभा सचिवालय में बैकडोर भर्ती का मामला सबसे अधिक चर्चाओं में है। हालांकि वर्तमान विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी ने पूर्व की सभी बैकडोर भर्तियों को निरस्त करते हुए जांच बैठा दी है।

हालांकि, सीएम धामी का कहना है कि उत्तराखंड से जुड़े विकास कार्यों के बारे में केंद्रीय नेतृत्व को वह अपडेट देंगे, और इसके लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मीटिंग का समय भी लिया।