नवीन चौहान.
देश की राजधानी दिल्ली स्थित तिहाड़ जेल में गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की हत्या का मामला सामने आया है। आरोप है कि उस पर प्रतिद्वंद्वी गिरोह के सदस्यों ने लोहे की रॉड से हमला किया, गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन वहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली के रोहिणी कोर्ट शूटआउट के आरोपी गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया पर प्रतिद्वंद्वी गिरोह के सदस्यों योगेश टुंडा और अन्य ने तिहाड़ जेल में रॉड से हमला किया। जेल अधिकारी टिल्लू को दिल्ली के दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल लेकर पहुंचे, यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। बतादें दिल्ली की रोहिणी कोर्ट में 24 सितंबर 2021 में बदमाशों ने दिल्ली के टॉप मोस्ट बदमाश जितेंद्र उर्फ गोगी की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में सुनील उर्फ टिल्लू ताजपुरिया का नाम सामने आया था।
- डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल, हरिद्वार में राज्य स्तरीय साइबर हाइजीन मॉडल यूनाइटेड नेशंस 2026-27 का भव्य आयोजन
- गुरुकुल कांगड़ी कुलसचिव मारपीट प्रकरण में तीन और आरोपी गिरफ्तार, हत्या के प्रयास का भी है आरोप
- UPSSSC पीईटी परीक्षा के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक नगर ने किया परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण
- जानिए आज का राशिफल, क्या कहतें है किस्मत के सितारे
- गोरखा समाज अदम्य शौर्य और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक: सीएम पुष्कर सिंह धामी


