नवीन चौहान.
यूपी के मुरादाबाद जिले में तैनात एक हेड कांस्टेबल के खिलाफ उसकी पत्नी ने रिपोर्ट दर्ज करायी है। आरोप लगाया है कि उसका पति और उसके ससुराल वाले उससे दहेज में 25 लाख रूपये की डिमांड कर रहे हैं, न देने पर घर से निकालने का आरोप लगाया है।
महिला का यह भी आरोप है कि उसके पति ने गैर संप्रदायक की महिला से अवैध संबंध है। अपने वेतन का सारा पैसा वह अपनी उसी प्रेमिका पर लुटाता है। ये भी कहा कि वह दोस्तों के लिए शराब के जाम बनवाता था।
एडीजी के आदेश पर भोजीपुरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। भोजीपुरा के गांव पीपलसाना चौधरी निवासी पोशाकीलाल गुप्ता ने अपनी पुत्री
की शादी सीबीगंज के गांव जौहरपुर निवासी अनुराग गुप्ता से की थी। अनुराग पुलिस में हेड कांस्टेबल पद पर मुरादाबाद में तैनात है।
पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
- भीषण हादसे में लापरवाही बरतने पर SSP ने दो चौकी प्रभारियों को किया लाइन हाजिर
- पल्लवपुरम के कोटपाल अस्पताल में लगा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 50 से अधिक मरीजों के स्वास्थ्य की हुई जांच
- सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार व्यक्ति की मौत
- मेरठ: डीएम कार्यालय पर चल रहा भारतीय किसान यूनियन का धरना समाप्त
- फायरिंग का वांछित आरोपी जुनैद मुठभेड़ में घायल, अवैध तमंचा बरामद

