नवीन चौहान.
देश के नए संसद भवन का रविवार को पीएम मोदी ने पूरे विधि-विधान से इसका उद्घाटन किया।
नए भवन में लोकसभा में 888 और राज्यसभा में 384 सदस्यों के बैठने की व्यवस्था है।
लगभग पूरे विपक्ष ने नई संसद के उद्घाटन के मौके से किनारा कर लिया है।
संसद के नए भवन के उद्घाटन के बाद पीएम मोदी ने ट्वीट कर आज के दिन को अविस्मरणीय बताया।
उन्होंने ट्वीट में लिखा कि ‘आज का दिन हम सभी देशवासियों के लिए अविस्मरणीय है।
संसद का नया भवन हम सभी को गर्व और उम्मीदों से भर देने वाला है।
मुझे पूर्ण विश्वास है कि यह दिव्य और भव्य इमारत जन-जन के सशक्तिकरण के साथ ही, राष्ट्र की समृद्धि और सामर्थ्य को नई गति और शक्ति प्रदान करेगी।’
- कान्हा की भक्ति में डूबी मेरठ पुलिस, श्रद्धापूर्वक मनाया जन्माष्टमी का पर्व
- हरिद्वार के पुलिस कप्तान का बड़ा फैसला, 76 पुलिसकर्मियों के तबादले
- नगर आयुक्त नंदन कुमार ने UIIDB योजना का किया स्थलीय निरीक्षण
- सतत स्वावलंबी (Self Sustainable) मॉडल से विकसित होंगे गांव, ग्रामीणों के लिए बनेंगे नए आय के स्रोत
- ARTO कार्यालय के बाहर कुर्सी मेज लगाकर बैठे ‘दलाल’ हटाए, अनधिकृत रूप से संचालित ढाबे बंद कराए








