नवीन चौहान.
देश के नए संसद भवन का रविवार को पीएम मोदी ने पूरे विधि-विधान से इसका उद्घाटन किया।
नए भवन में लोकसभा में 888 और राज्यसभा में 384 सदस्यों के बैठने की व्यवस्था है।
लगभग पूरे विपक्ष ने नई संसद के उद्घाटन के मौके से किनारा कर लिया है।
संसद के नए भवन के उद्घाटन के बाद पीएम मोदी ने ट्वीट कर आज के दिन को अविस्मरणीय बताया।
उन्होंने ट्वीट में लिखा कि ‘आज का दिन हम सभी देशवासियों के लिए अविस्मरणीय है।
संसद का नया भवन हम सभी को गर्व और उम्मीदों से भर देने वाला है।
मुझे पूर्ण विश्वास है कि यह दिव्य और भव्य इमारत जन-जन के सशक्तिकरण के साथ ही, राष्ट्र की समृद्धि और सामर्थ्य को नई गति और शक्ति प्रदान करेगी।’
- भाजपा मंडल कार्यसमिति की बैठक में कार्यकर्ताओं को दिया ‘मजबूत बूथ’ का मंत्र
- एनएच-58 पर कार के साथ स्टंट करने वाले युवक हिरासत में
- धामी सरकार का ‘वन-क्लिक’ सहारा, 9.91 लाख पेंशनरों के खातों में पहुंचे ₹147 करोड़
- नकली सिगरेट बनाने वाली फैक्टरी का भंड़ाफोड़, मालिक की तलाश में जुटी पुलिस
- आरएन इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल की बेटियों ने पुलिसकर्मियों को बाँधी राखी








