नवीन चौहान.
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधम सिंह नगर डॉ मंजूनाथ टीसी के निर्देशानुसार जनपद में अपराधिक घटनाओं की प्रभावी रोकथाम हेतु सभी थाना क्षेत्र अंतर्गत हिस्ट्रीशीटरों की परेड करवाई गई।
जसपुर पुलिस द्वारा 08 , कुंडा पुलिस द्वारा 02, काशीपुर पुलिस द्वारा 26, आईटीआई पुलिस द्वारा 03, बाजपुर पुलिस द्वारा 07, केलाखेड़ा पुलिस द्वारा 09, गदरपुर पुलिस द्वारा 17, पंतनगर पुलिस द्वारा 06, रुद्रपुर पुलिस द्वारा 14, किच्छा पुलिस द्वारा 12, पुलभट्टा पुलिस द्वारा 03, सितारगंज पुलिस द्वारा 06, नानकमत्ता पुलिस द्वारा 16, खटीमा पुलिस द्वारा 07, झनकईया पुलिस द्वारा 03 व दिनेशपुर पुलिस द्वारा 03 हिस्ट्रीशीरों को थाने में बुलाकर परेड कराई गई।
इस दौरान पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया। पुलिस का कहना है कि अपराधिक प्रवृत्ति वाले लोगों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। जिन लोगों की परेड करायी गई है उन्होंने पुलिस के सामने कोई अपराध न करने की कसम खाई है।
- शहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार शर्मा बने बेहतरीन पुलिसिंग की मिसाल
- पल्लवपुरम में सीवर ट्रीटमेंट प्लांट से क्लोरीन गैस लीक, कई लोगों की बिगड़ी तबीयत
- प्रख्यात कॉर्डियोलॉजिस्ट डॉ. अनुराग रावत अब न्यू देवभूमि हॉस्पिटल में देंगे सेवाएं
- DAV स्कूल में हिंदी दिवस पर रचनात्मक गतिविधियों की धूम, विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
- उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 12 पीपीएस अधिकारियों के तबादले




