नवीन चौहान.
पंजाब के भटिंडा से कार चुराकर हरिद्वार पहुंचे शातिर चोर को हरिद्वार पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से चुरायी गई लग्जरी कार हुंडई वरना बरामद हुई हैै आरोपी पूर्व में भी पंजाब, चंडीगढ़ से चोरी के मामलों में जेल जा चुका है।
थाना बहादराबाद पुलिस के मुताबिक दिनांक 13.06.2023 को हरिद्वार क्षेत्रांतर्गत पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ के बाद क्षेत्र में चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान हरिद्वार पुलिस को एक वाहन चोर को दबोचने में सफलता हाथ लगी।
दौरान चेकिंग बहादराबाद पुलिस द्वारा कलियर मोड़ पर एक संदिग्ध कार HR 03K 3425 को रोका गया एवं से कागज चेक किए तो चालक कागज दिखा नहीं पाया।
पूछताछ करने पर चला कि चालक ने वह कार भटिंडा से चोरी की है उक्त कार के संबंध में थाना भटिंडा से संपर्क किया तो पता चला कि वहां पर इस संबंध में मुकदमा अपराध संख्या 149/23 धारा 379 आईपीसी पंजीकृत है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम कुलदीप सिंह पुत्र जय सिंह निवासी 3181 मनमोहन नगर थाना बलदेव नगर जिला अंबाला हरियाणा उम्र 32 वर्ष है।
पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अनिल चौहान, SI हेमदत भारद्वाज, कॉन्स्टेबल दिनेश चौहान, कॉन्स्टेबल पंकज ध्यानी, कॉन्स्टेबल विकास थापा मौजूद रहे।
- बुद्ध पूर्णिमा पर धर्मनगरी में भारी वाहनों का प्रवेश रहेगा वर्जित
- पावन चिंतन धारा आश्रम के तत्वाधान में श्रीकृष्ण भक्ति संध्या में गूंजा आध्यात्मिक संदेश
- सुरक्षित, सरल और स्मार्ट यात्रा की दिशा में उत्तरकाशी पुलिस का सराहनीय कदम
- नेपाल के यात्रियों ने यात्री पंजीकरण केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं और व्यवस्थाओं को सराहा
- राजाजी रिजर्व फॉरेस्ट में वीआईपी शादी पर विवाद, वन विभाग ने कराया केस, मंत्री ने दी सफाई




