नवीन चौहान.
कोतवाली लक्सर पुलिस ने मॉडिफाइड साइलेंसरों/तेज पटाखे की आवाज करने वाले वाहनों का प्रयोग कर राहगीरों को डराने की मिल रही शिकायतों पर SSP हरिद्वार द्वारा सख्त कदम उठाने के सम्बन्ध में दिए गए निर्देश के क्रम में कार्रवाई की।
पुलिस के मुताबिक दिनांक 14.06.2023 को पुलिस टीम द्वारा बुलेट वाहन पर सवार तीन युवकों हरविंद्र, अमन, अभिषेक शर्मा को मोडिफाइड साइलेंसर से पटाखे की आवाज निकालकर व प्रेशर हार्न बजाकर आम जनता में दहशत का माहौल करने के जुर्म में लक्सर मार्केट के पास से पकडा गया।
तीनों युवकों के विरुद्ध पुलिस एक्ट व एम०वी० एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए मॉडिफाइड बुलेट मोटरसाइकल को सीज किया गया। पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
- शहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार शर्मा बने बेहतरीन पुलिसिंग की मिसाल
- पल्लवपुरम में सीवर ट्रीटमेंट प्लांट से क्लोरीन गैस लीक, कई लोगों की बिगड़ी तबीयत
- प्रख्यात कॉर्डियोलॉजिस्ट डॉ. अनुराग रावत अब न्यू देवभूमि हॉस्पिटल में देंगे सेवाएं
- DAV स्कूल में हिंदी दिवस पर रचनात्मक गतिविधियों की धूम, विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
- उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 12 पीपीएस अधिकारियों के तबादले








