नवीन चौहान.
बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि हमारी पार्टी यूनिफार्म सिविल कोड को लागू करने के खिलाफ नहीं है पर देश की विविधता को देखते हुए इसे जबरन थोपे जाने के पक्ष में नहीं है। इसमें आपसी सहमति का रास्ता अपनाया जाना चाहिए।
बसपा सुप्रीमो ने रविवार को यूनिफार्म सिविल कोड को लेकर एएनआई और पीटीआई को बयान दिया है। मायावती ने कहा कि भारत की विशाल आबादी में हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई, बौद्घ और पारसी सहित विभिन्न धर्मों के मानने वाले लोग रहते हैं जिनके अलग-अलग रस्म और रिवाज हैं जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है।
अगर देश में सभी के लिए एक जैसा कानून लागू होगा तो इससे देश कमजोर नहीं बल्कि मजबूत होगा और आपसी सौहार्द बढ़ेगा इसीलिए संविधान में समान नागरिक संहिता का जिक्र किया गया है लेकिन उसे जबरन थोपने का प्रावधान संविधान में निहित नहीं है। इसके लिए जागरुकता व आम सहमति का रास्ता अपनाया जाना चाहिए।
- हरिद्वार में ट्रैफिक प्लान लागू, 13 से 15 जून तक इन रास्तों पर वाहन और पार्किंग
- शहीद अग्निवीर रोहित रावत को पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई
- शहीद अग्निवीर रोहित रावत को पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई
- दुष्कर्म के आरोपी को 20 वर्ष कठोर कैद, 15 हजार का अर्थ दंड भी लगाया
- राष्ट्रीय स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में डीएवी पब्लिक स्कूल, देहरादून के छात्र ने रचा कीर्तिमान




