मेरठ।
भारतीय चिकित्सक दिवस के शुभ अवसर पर राजपूत चेतना मंच ने चिकित्सकों को सम्मानित किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि चिकित्सक रात दिन रोगियों की सेवा में अपना जीवन समर्पित रखते हैं। विकट परिस्थितियों में भी चिकित्सक धैर्य के साथ रोगियों का इलाज कर जीवन प्रदान करते हैं। चिकित्सकों का जितना भी सम्मान किया जाए उतना कम है।

वक्ताओं ने कहा कि कोरोना काल हो या अन्य विकट परिस्थितियां चिकित्सक अपनी सेवाएं देने से पीछे नहीं हटते हैं। सरकारी एवं निजी चिकित्सालयों में चिकित्सक समान रूप से रोगियों को इलाज की बेहतर से बेहतर सुविधाएं प्रदान कर रहे हैं। डॉ आदित्य कोटपाल, डॉ अवनीश कोटपाल, डॉक्टर पीके कोठारी और डॉ मानवेंद्र गौड़ को सम्मान पत्र, हाथ की घड़ी और गंगाजल का पात्र देकर और पटका पहनाकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर शैलेंद्र चौहान, राकेश सोम, महेश चौहान, रणबीर सिंह, जितेंद्र कुमार, सुमित चौहान, अजय सोम, डॉ. ओपी तोमर, रमेश चंद तोमर आदि उपस्थित रहे।
- युवाओं के सपनों से बनेगा विकसित उत्तराखंड, ‘मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन’ में 2.67 लाख छात्रों ने भेजे निबंध और सुझाव
- भारत दर्शन से देश की विविधता और विकास को करीब से समझेंगे मेधावी विद्यार्थी
- व्यायाम शिक्षक सुमित चौधरी का स्थानांतरण, छात्रों और शिक्षकों ने दी भावभीनी विदाई
- तीन साल चार माह की सेवा के बाद हेड कांस्टेबल कुशला नन्द को विदाई
- एसएसपी नवनीत सिंह ने किये उपनिरीक्षकों के तबादले








