नवीन चौहान.
फर्रुखाबाद के कमालगंज में कर्ज से परेशान एक व्यापारी ने अपने पुत्र की हत्या कर दी और उसके बाद खुद भी फंदे से लटककर अपनी जान दे दी। इस घटना से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिये।
जानकारी के अनुसार व्यापारी ने घटना को अंजाम देने से पहले व्हाट्सएप ग्रुप पर परिवार सहित आत्महत्या की सूचना की जानकारी दी थी। जहानगंज क्षेत्र के गांव रतनपुर निवासी दिनेश यादव (35) पशुओं के दाना बेंचने का काम करता है। वह अधिक कर्ज होने के चलते परेशान रहता था। शनिवार की रात खाना खाने के बाद दिनेश पत्नी व बच्चों के साथ कमरे में सोने गया था। रविवार भोर करीब चार बजे दिनेश ने कमरे में सो रहे पुत्र ओसएम (3), पत्नी मीना (32) व पुत्री आंशी (11) पर गंढ़ासे से जानलेवा हमला कर दिया।

बहन शीतल (22) जब उन्हें बचाने पहुंची तो उसने उस पर भी वार किया। पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अन्य घायल हो गए। घटना के बाद दिनेश ने दो सौ मीटर दूर स्थित नलकूप के पास पेड़ पर रस्सी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
सूचना पर थानाध्यक्ष मनोज भाटी ने मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी की, बाद में पुलिस अधीक्षक विकास कुमार, एडिशनल एसपी डॉ. संजय सिंह, सीओ मोहम्मदाबाद अरुण कुमार भी मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने पहुंचकर मौके से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिये।
- हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पौड़ी में जनता संग मनाया इगास-बग्वाल पर्व
- हरिद्वार के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक के बेटे से मांगी 3.5 लाख की रंगदारी, मुकदमा दर्ज
- हरिद्वार पुलिस ही नहीं, अब नगर निगम भी कर रहा ताबड़तोड़ चालान- 3 दिनों में 150 पर कार्रवाई
- सुबह 6 बजे हाइवे पर बंद हो जाएगा भारी वाहनों का आवागमन
- पैतृक संपत्ति विवाद को लेकर थाने में हंगामा- पुलिस ने शांति भंग में 9 लोगों को किया गिरफ्तार




