मेरठ।
आरएलडी अध्यक्ष जयंत चौधरी ने बीजेपी में जाने की खबरों का खंडन किया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी के कहने से कुछ नहीं होता, वह विपक्ष में ही रहेंगे। उन्होंने कहा कि राजभर ने क्या कहा उससे उनका कोई मतलब नहीं है।
उन्होंने कहा कि वह विपक्ष की अगली बैठक में शामिल होंगे। उन्होंने महाराष्ट्र को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि यह राजनीति में पहली बार नहीं हो रहा। अब 2024 में जनता फैसला करेगी। चंद्रशेखर आजाद पर हुए हमले को लेकर कहा कि यह जंगलराज का बड़ा उदाहरण है। लोगों को इस तरह की नफरत से बचना चाहिए। 2024 में क्षेत्र और विकास के लिए होगा नया सवेरा।

उन्होंने कहा कि राजनीति में तोड़फोड़ होती रहती है, पार्टियां बदली जाती हैं नाम बदल जाते हैं। जो लोग नेता के साथ रहते हैं वो उनके फैसले के साथ भी रहेंगे। उनके इरादों को और मजबूत करेंगे। अगामी लोकसभा चुनाव में जनता जवाब देगी।
- चंपावत नाबालिग दुष्कर्म प्रकरण में साजिश का पर्दाफाश, कांग्रेस कर रही राजनीति
- प्रदेश और केंद्र सरकार की योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाएं कार्यकर्ता: हरेंद्र
- मथुरा में पुलिस एनकाउंटर में 2 इनामी बदमाश ढेर
- व्यापारी नेता लोकेश अग्रवाल को देर रात पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट
- हरिद्वार में दो वन्य जीव तस्कर गिरफ्तार, बिज्जू का शव और धारदार हथियार बरामद




