नवीन चौहान.
प्रतापगढ़ के लीलापुर में सोमवार को उस वक्त बड़ा हादसा हो गया जब एक टैंकर सवारी से भरे टैम्पो पर जा पलटा। इस हादसे में टैम्पो में सवार आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।
जानकारी के अनुसार लीलापुर के मोहनगंज बाजार में यह हादसा हुआ है। टैम्पो सवारी भरकर प्रतापगढ़ की तरफ से जा रहा था जबकि टैंकर मोहनगंज की तरफ से आ रहा था। इसी दौरान अनियंत्रित होकर टैंकर सवारी से भरे टैंपो पर पलट गई। इससे टैंपो में सवार आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए।

हादसे के बाद टैंकर की गैस लीकेज हो गई। जिसके बाद रोड पर आवागमन बंद करवा दिया गया है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिये हैं। मृतकों में कुछ लोगों की पहचान कर ली गई है। अन्य की पहचान के लिए पुलिस प्रयासरत है।
- केपीएस बॉक्सिंग अकादमी के मेधावी बॉक्सरों का फूल-मालाओं से हुआ भव्य स्वागत
- भाजपा मंडल अध्यक्ष ने शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर किया जनसंपर्क
- मेरठ परिक्षेत्र में ‘मिशन शक्ति 6.0’ अभियान तेज, डीआईजी ने दिए सुरक्षा के कड़े निर्देश
- भीषण हादसे में लापरवाही बरतने पर SSP ने दो चौकी प्रभारियों को किया लाइन हाजिर
- पल्लवपुरम के कोटपाल अस्पताल में लगा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 50 से अधिक मरीजों के स्वास्थ्य की हुई जांच


