प्रयागराज।
प्रयागराज के हंडिया में एक 14 साल की किशोरी के साथ दुष्कर्म कर वीडियो वायरल करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में सात लोगों को नामजद करते हुए केस दर्ज किया है।
बताया जा रहा है कि 14 वर्षीय किशोरी को घर से बहला-फुसलाकर ले जाने के बाद दुष्कर्म किया गया और उसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पिता का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला युवक किशोरी को बहला फुसलाकर ले गया था और उसके साथ दुष्कर्म किया।
आरोप है कि वहां आरोपी युवक के दोस्त पहले से मौजूद थे और उन्होंने वीडियो बना लिया इस और बाद में उसे वायरल कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने की बात कही है।
- हरिद्वार में स्पेशल ‘विवेचना शाखा’ का गठन, 15 अधिकारी तैनात
- नशे के सौदागरों पर कसेगा शिकंजा, थाने में ही मिलेगा न्याय
- वाणिज्य कर आयुक्त से मिले हरिद्वार के व्यापारी, त्योहारों में सघन चेकिंग रोकने की मांग
- चारधाम यात्रा का द्वितीय चरण: एसपी उत्तरकाशी ने लिया सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा
- उत्तराखंड के 98 शहरों का बदलेगा नक्शा, हरिद्वार भी शामिल


