नवीन चौहान.
यूपी के सहारनपुर जनपद में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां अंबाला देहरादून हाइवे पर रामपुर मनिहारान में चुनहेटी गांव के पास एक कार में आग लग गई। आग लगने से कार में सवार चार लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। उघटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को बाहर निकलवाया।

पुलिस के अनुसार, एक वाहन को ओवरटेक करने के दौरान पीछे से ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद कार डिवाइडर से जा टकराई और उसमें तुरंत आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली की कार में सवार लोगों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला।

आग लगने की सूचना देकर फायर ब्रिगेड को मौके पर बुलाकर आग पर काबू पाया गया। इसके बाद शवों को बाहर निकाला गया। थाना रामपुर मनिहारान पुलिस एवं फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची जांच में जुटी गई। बताया जा रहा है कि मृतकों की पहचान उमेश गोयल उम्र 70 वर्ष, सुनीता गोयल उम्र 65 वर्ष, अमरीश जिंदल उम्र 55 वर्ष व गीता उम्र 50 वर्ष ज्वालापुर, हरिद्वार के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक उमेश गोयल रिटायर्ड भेलकर्मी है। कार में उनके साथ पत्नी सुनीता गोयल और साला व सलज सवार थे। चारों की इस हादसे में मौत हो गई। उमेश गोयल ज्वालापुर रेल चौकी क्षेत्र की बसंत विहार कालोनी के रहने वाले थे। इस हादसे की खबर जब उनके घर पर पहुंची तो कोहराम मच गया।
मिली जानकारी के अनुसार ये भी लोग जगादरी एक रिश्तेदारी में अरष्टी में शामिल होने जा रहे थे। अमरीश जिंदल ठेकेदारी का काम करते थे। इस हादसे के बाद दोनों ही परिवारों में कोहराम मचा है।

- हरिद्वार में दर्दनाक हादसा: गंगनहर में डूबने से चार कांवड़ियों की मौत
- विश्व मानव तस्करी विरोधी दिवस पर दिल्ली पब्लिक स्कूल, रानीपुर के बच्चों की प्रेरणादायक जागरूकता रैली
- हरिद्वार में 10 खाद्य कारोबारियों पर 2 लाख 65 हजार का जुर्माना
- कांवड़ मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधाएं सर्वोच्च प्राथमिकता: राज्यपाल
- सहकारिता में उत्तराखंड बना देश का अग्रणी राज्य: त्रिवेन्द्र




