मेरठ।
जनपद के थाना कंकरखेडा क्षेत्र में सरधना चौराहा के पास स्थित अंग्रेजी शराब की कैंटीन के पीछे सो रहे 55 वर्षीय कमल की अज्ञात लोगों ने चाकू से वारकर हत्या कर दी। सुबह जब परिजन उनको उठाने गए तब घटना का पता चला।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कमल सरधना रोड स्थित बदरीशपुरम का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि वह अक्सर शराब की कैंटीन में सोता था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

- ADG भानु भास्कर ने बाबा भूरादेव मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
- ADG भानु भास्कर ने रिजर्व पुलिस लाइन का किया औचक निरीक्षण
- सम्मान समारोह में ग्राम प्रहरियों के योगदान को किया गया सम्मानित
- राहुल गांधी की एनएसए डोभाल पर टिप्पणी उत्तराखंड के गौरव और स्वाभिमान पर चोट: मदन कौशिक
- उत्तराखंड में गुटखा, पान मसाला और निकोटीन युक्त उत्पादों की बिक्री पर एक साल का प्रतिबंध


