नवीन चौहान.
मुजफ्फरनगर जनपद के थाना नई मंडी क्षेत्र के गांव मखियाली के पास एक केमिकल फैक्टरी में बॉयलर फटने से दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। धमाके की तेज आवाज से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया।
गंभीर रूप से घायल मजदूर को हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया है। यह हादसा बजरंग ऐलम फैक्टरी में होना बताया गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार हादसे में मजदूर भोपा थाना क्षेत्र के कसौली गांव निवासी अली नवाज (42) पुत्र सैदा हसन और संभल जिले के चंदौसी निवासी रामभोरन (55) की मौत हो गई। हादसे में कसौली का ही जयपाल (60) पुत्र प्रभु गंभीर रूप से घायल हो गया है।
हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल मजदूर को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। यहां से उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों का कहना है कि केमिकल की चपेट में आकर जयपाल झुलस गया है, उसकी हालत गंभीर है। एसडीएम सदर परमानंद झा और सीओ नई मंडी हिमांशु गौरव मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की।

- राज्य के पहले राजकीय ‘प्लेस ऑफ सेफ्टी (किशोर)’ भवन का हरिद्वार में मंत्री रेखा आर्या ने किया शिलान्यास
- 1.47 करोड रुपये के डिजिटल अरेस्ट केस में एसटीएफ की बड़ी कामयाबी
- देहरादून साइंस सिटी बनेगी विज्ञान और नवाचार का राष्ट्रीय केंद्र: मुख्यमंत्री
- जनसुरक्षा में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त: ऋतु खण्डूडी भूषण
- श्री बद्रीनाथ धाम में वित्तीय अनियमितता मामले में मंदिर समिति का कर्मचारी गिरफ्तार



