नवीन चौहान.
हरियाणा के नूंह में जलाभिषेक यात्रा के दौरान भड़की हिंसा की आग अब हरियाणा के कई शहरों में पहुंच गई है। सरकार ने इस हिंसा में अब तक छह लोगों की मौत होने की पुष्टि की हैं। इनमें दो होमगार्ड भी शामिल हैं। नूंह में अभी स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। पुलिस प्रशासन शांति बनाए रखने के लिए कार्रवाई कर रहा है।
वहीं इस मामले में पुलिस आरोपियों की धरपकड़ के लिए भी कार्रवाई कर रही है। शांति बनाए रखने के लिए अर्धसैनिक बलों की 20 व पुलिस बल की 20 कंपनियां तैनात की गई हैं। नूंह में अभी तनाव को देखते हुए कर्फ्यू जारी है। आसपास के शहरों में धारा 144 लगाई गई है।
हरियाणा के पलवल, सोहाना, मानेसर और पटौदी में इंटरनेट बंद है। विश्व हिंदू परिषद ने हिंसा के विरोध में आज देशव्यापी प्रदर्शन भी बुलाया है। हरियाणा में हिंसा को देखते हुए यूपी के 11 जिलों में अलर्ट किया गया है।
इस मामले में अब तक डेढ़ हजार से अधिक लोगों के खिलाफ तीस एफआईआर दर्ज की गई हैं। सीएम ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। पुलिस प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।

- पल्लवपुरम पुलिस की मुस्तैदी: सीईआईआर पोर्टल की मदद से गुम हुआ मोबाइल फोन बरामद कर स्वामी को सौंपा
- ‘ऑपरेशन कन्विक्शन’: पुलिस की सटीक विवेचना और अभियोजन पक्ष की पैरवी से मिली मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा
- DIG कलानिधि नैथानी ने दिये अपराधियों पर नकेल कसने और त्योहारों पर सुरक्षा के कड़े निर्देश
- मेरठ का चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड: कातिल पत्नी मुस्कान और प्रेमी साहिल को अदालत ने सुनाई मौत की सजा
- ADG भानु भास्कर ने बाबा भूरादेव मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा


