मेरठ।
हरियाणा के नूंह में जलाभिषेक यात्रा पर हुए हमले की हिंसक घटना के बाद यूपी में भी अलर्ट किया गया है। मेरठ में बुधवार को विश्व हिंदू परिषद के आहृवान पर कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया।

विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर जय श्रीराम के नारे लगाते हुए कमिश्नरी चौक पहुंचे। यहां चौधरी चरण सिंह पार्क में वक्ताओं ने धरना सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जिस तरह से दूसरा समुदाय हमले कर रहा है उसके लिए विश्व हिंदू परिषद और हिंदू समाज हर तरह से तैयार है।

वक्ताओं ने कहा कि जो लोग बजरंग दल पर बैन की बात करते हैं हम उसे भी चेतावनी के तौर पर स्वीकार करते हैं। प्रदर्शन के दौरान विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने नूंह में जलाभिषेक यात्रा पर हमला करने और लोगों के वाहनों में तोड़फोड़ और आगजनी करने वालों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।

- मथुरा में पुलिस एनकाउंटर में 2 इनामी बदमाश ढेर
- व्यापारी नेता लोकेश अग्रवाल को देर रात पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट
- हरिद्वार में दो वन्य जीव तस्कर गिरफ्तार, बिज्जू का शव और धारदार हथियार बरामद
- उत्तराखंड भर्तियों में आरक्षण अनियमितता के आरोप, मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन
- डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल, हरिद्वार में आर्य समाज वैदिक धर्म प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन




