नवीन चौहान.
स्वामी दर्शनानन्द गुरूकुल महाविद्यालय ज्वालापुर, हरिद्वार में सत्र 2023—24 के लिए स्नातकोत्तर पाठयक्रमों में पंजीकरण शुरू कर दिया गया है। पंजीकरण कराने की अंतिम तिथि 20 अगस्त रखी गई है।
बीएड कला वर्ग व विज्ञान वर्ग में स्नातक परीक्षा न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण एवं हेमवती नन्दन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय, श्रीनगर द्वारा आयोजित सीयूईटी परीक्षा में सम्मिलित होना अनिवार्य है।
योगाचार्य एमए योग के लिए स्नातक परीक्षा न्यूनतम 40 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण होना आवश्यक है। पीजीडी योग पाठयक्रम के लिए स्नातक परीक्षा न्यूनतम 40 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण होना आवश्यक है।

- मुख्यमंत्री ने गैरसैंण में 231.91 करोड़ रुपये की 12 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास
- गैरसैंण में विशेष सत्र में 7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट, पूंजीगत विकास के लिए 4,164 करोड़ रुपये से अधिक का प्रावधान
- एनडीपीएस कोर्ट ने सुनायी गांजा तस्करी के मामले में दोषी को 3 साल की सजा
- डीजीपी का बड़ा एक्शन, 9 जिलों के 10 थानाध्यक्ष निलंबित
- मेयर किरण जैसल और इनर व्हील क्लब की महिलाओं ने गोविंद घाट पर चलाया गंगा स्वच्छता अभियान


