नवीन चौहान.
ऋषिकेश नगर निगम की महापौर अनिता ममगाई लगातार ग्राऊंड जीरो पर उतरकर बारिश से आई आफत से प्रभावित हुए लोगों को हर संभव मदद जुटाने में लगी हुई हैं। सोमवार को दिनभर महापौर शहर के एक कोने से लेकर निगम की सीमा के अंतिम छोर पर बाढ़ प्रभावितों को हुए नुकसान को देखने और उनको राहत पहुंचाने में जुटी रही।

विभिन्न स्थानों पर प्रभावितों के लिए महापौर द्वारा भोजन की व्यवस्था भी कराई गई। इस दौरान उन्होंने स्थिति का जायजा लिया और अधिकारियों को काम में और तेजी लाने के निर्देश दिए। महापौर ने कहा कि जल्द ही हालात सामान्य होंगे, पूरी स्थिति का विश्लेषण कर नुकसान की भरपाई सरकार द्वारा करायी जाएगी।

महापौर अनिता ममगाई ने बताया कि बरसाती तांडव से विभिन्न क्षेत्रों में घरों में हुए जलभराव से स्थिति चुनौतीपूर्ण है। फंसे हुए लोगों को निकालना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि हमारी प्राथमिकता है कि घरों में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जाए।
- मेरठ के चर्चित अमित कश्यप हत्याकांड में पत्नी रविता और प्रेमी अमरदीप को फांसी की सजा
- दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
- महिला आरक्षियों के 2000 पद होंगे, सीएम धामी ने प्रस्ताव को दी मंजूरी
- उत्तराखंड में जल्द हो सकते हैं IAS-IPS अधिकारियों के तबादले
- एचईसी कॉलेज में डांडिया-गरबा की धूम, रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां


