मेरठ। उमेश पाल हत्याकांड में शूटरों को घर में पनाह देन और बाद में आर्थिक और भागने में मदद करने के मामले में अतीक अहमद की बहन आयशा नूरी के घर पर प्रयागराज पुलिस ने कुर्की का नोटिस चस्पा किया है। प्रयागराज पुलिस शुक्रवार को मेरठ पहुंची और आयशा नूरी के घर पर कुर्की से पहले 82 का नोटिस चस्पा किया।
पुलिस का कहना है कि यदि आयशा नूरी सरेंडर नहीं करती है तो कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। बतादें इस मामले में पुलिस ने अतीक के बहनोई डॉ. अखलाक को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आयशा और उसके घर वालों पर आरोप है कि उन्होंने न केवल उमेश पाल के हत्यारों को घर में पनाह दी बल्कि उनकी आर्थिक मदद भी की। असद भी इनके घर आया था। इसका एक वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें शूटर गुड्डू मुस्लिम दिखायी दे रहा था। इस मामले में आरोपी बनाए जाने के बाद से ही आयशा नूरी फरार चल रही है।
- केपीएस बॉक्सिंग अकादमी के मेधावी बॉक्सरों का फूल-मालाओं से हुआ भव्य स्वागत
- भाजपा मंडल अध्यक्ष ने शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर किया जनसंपर्क
- मेरठ परिक्षेत्र में ‘मिशन शक्ति 6.0’ अभियान तेज, डीआईजी ने दिए सुरक्षा के कड़े निर्देश
- भीषण हादसे में लापरवाही बरतने पर SSP ने दो चौकी प्रभारियों को किया लाइन हाजिर
- पल्लवपुरम के कोटपाल अस्पताल में लगा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 50 से अधिक मरीजों के स्वास्थ्य की हुई जांच


