नवीन चौहान.
संसद का आज विशेष सत्र का दूसरा दिन है, आज से नए संसद भवन में संसद की कार्यवाही होगी। इससे पहले सांसदों का फोटो सेशन सत्र होगा।
फोटो सेशन सत्र के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संविधान की प्रति लेकर नए भवन में प्रवेश करेंगे। इस दौरान, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी नए भवन के सेंट्रल हॉल में अपना संबोधन देंगे।
संसद के विशेष सत्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सांसदों और देशवासियों को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, “आज नए संसद भवन में हम सब मिलकर नए भविष्य का श्री गणेश करने जा रहे हैं। आज हम यहां विकसित भारत का संकल्प दोहराना, फिर एक बार संकल्प बद्ध होना और उसका परिपूर्ण करने के लिए जी जान से जुटने के इरादे से नए भवन की तरफ प्रस्थान कर रहे हैं।”
- मां नंदा देवी महोत्सव के लिए नैनीताल पुलिस ने कसी कमर, SSP मंजूनाथ टीसी ने सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा
- M-PACS से मजबूत होंगे गांव और बनेगा समृद्ध उत्तराखंड: सीएम धामी
- जनसमस्याओं के समाधान में न हो अनावश्यक देरी, शिकायतों का त्वरित निस्तारण करें अधिकारी: CM धामी
- जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनसुनवाई करते हुए 32 शिकायतों का मौके पर कराया निस्तारण
- जटवाड़ा से शिवालिकनगर को जोड़ने वाली सड़क के नवीनीकरण एवं सौंदर्यीकरण कार्य का विधायक ने किया शुभारंभ


