नवीन चौहान
हरिद्वार। प्राकृतिक आपदा और स्नान पर्व के दौरान नदी में डूबने वाले यात्रियों को पानी से सुरक्षित बाहर निकालने के लिये जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ने एक मोटर राफ्ट जल पुलिस को सुपुर्द की है। इस राफ्ट का पुन परीक्षण एसपी सिटी ममता वोहरा ने किया। नदी में पानी के विपरीतबहाव की दिशा में इस राफ्ट को करीब दो किलोमीटर चलाकर इसकी क्षमता को देखा गया। एसपी सिटी ममता वोहरा ने खुद राफ्ट को चलाया। जबकि आपदा प्रबंधन अघिकारी मीरा कैंथुरा मोटर वोट में उनके साथ बैठी रही। इस के अलावा एक मोटर राफ्ट लक्सर तहसील को आपदा की स्थिति से निबटने के लिये आपदा प्रबंधन ने दी है। इस मोटर राफ्ट के तमाम उपकरण भी जल पुलिस के सुपुर्द कर दिये गये है।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा कैंथुरा ने बताया कि हरिद्वार पुलिस की ओर से गंगा में डूबने वाले यात्रियों को बचाने के लिये मोटर राफ्ट की डिमांड की गई थी। इसी के चलते आपदा प्रबंधन की ओर से दो मोटर राफ्ट क्रय की गई। करीब साढे आठ लाख की कीमत की एक मोटर राफ्ट पानी के बहाव के विपरीत दिशा में चलने में उपयोगी साबित होगी। इस राफ्ट की मदद से जल पुलिस प्राकृतिक आपदा और स्नान पर्व के दौरान डूबने वाले यात्रियों को सकुशल नदी से बाहर निकालने में मदद करेंगी। इसी के अलावा एक मोटर राफ्ट लक्सर तहसील को सुपुर्द की गई है। लक्सर बाढ प्रभावित क्षेत्र है। बरसात के दिनों में बाढ आने के कारण लोगों को पानी से सुरक्षित बाहर निकाला जा सकता है। इससे पूर्व भी लक्सर तहसील को में एक मोटर राफ्ट पूर्व में दी गई थी। अब लक्सर तहसील में दो मोटर राफ्ट हो कई है। जो बाढ की स्थिति से निबटने में कारगर होगी। इसी के चलते इन मोटर राफ्ट का पुन परीक्षण किया गया है। दोनों मोटर राफ्ट को नदी में चलाकर देखा गया। जल पुलिस के जवान और एसपी सिटी ममता वोहरा ने खुद इन राफ्ट को चलाया। दोनों मोटर राफ्ट बहुत अच्छी बताई गई है। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त पुलिस की डिमांड के अनुसार और राफ्ट मंगाई जा सकती है।