नवीन चौहान.
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की मां-बहनों और बेटियों को बड़ा तोहफा दिया है। उन्होंने महिलाओं को घरेलू गैस सिलेंडर पर 100 रुपये की छूट दिये जाने का एलान किया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, ‘महिला दिवस के अवसर पर आज हमने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 100 रुपये की छूट का बड़ा फैसला किया है। इससे नारी शक्ति का जीवन आसान होने के साथ ही करोड़ों परिवारों का आर्थिक बोझ भी कम होगा। यह कदम पर्यावरण संरक्षण में भी मददगार बनेगा, जिससे पूरे परिवार का स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा।’
- ज्ञान के साथ संस्कार और आधुनिक विज्ञान के साथ भारतीय जीवन मूल्यों का समन्वय नई पीढ़ी के लिए आवश्यक: मुख्यमंत्री
- यूपी पुलिस प्रतियोगिता: मेरठ पुलिस का दबदबा, 2 इवेंट्स में प्रथम स्थान हासिल कर जीती विजेता शील्ड
- अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस: पुलिसकर्मियों को मिला सांकेतिक भाषा का प्रशिक्षण
- गलत खाते में ट्रांसफर हुए महिला के 2 लाख रुपये पल्लवपुरम पुलिस ने कराए वापस
- साइबर ठगी के शिकार युवक को पल्लवपुरम पुलिस ने वापस कराए ₹20,000
इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने महाशिवरात्रि के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और कामना की कि यह पर्व हर किसी के जीवन में नई ऊर्जा लेकर आए तथा ‘अमृतकाल’ में देश के संकल्पों को नई शक्ति प्रदान करे। उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘देश के मेरे सभी परिवारजनों को महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं। मेरी कामना है कि यह महापर्व हर किसी के जीवन में नई ऊर्जा लेकर आए और अमृतकाल में देश के संकल्पों को भी नई शक्ति प्रदान करे। जय भोलेनाथ!!’

