10 मार्च 2026
जिले में स्थित शत्रु संपत्तियों के निस्तारण की दिशा में केंद्र सरकार ने ई-नीलामी की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र ने जानकारी देते हुए बताया कि अभिरक्षक शत्रु सम्पत्ति, गृह मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली द्वारा नगर पालिका खत्याड़ी, तहसील सदर, जनपद अल्मोड़ा में स्थित शत्रु संपत्तियों को ई-नीलामी के माध्यम से विक्रय किए जाने की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है।
उन्होंने बताया कि इन संपत्तियों की बिक्री के लिए ऑनलाइन इलेक्ट्रॉनिक बिडिंग के माध्यम से एमएसटीसी पोर्टल पर निविदा आमंत्रण लोड किया गया है। यह ई-नीलामी “जैसा है जहाँ है”, “जैसा है जो है” तथा “जो कुछ है” के आधार पर की जाएगी।
अपर जिलाधिकारी ने बताया कि ई-नीलामी की प्रक्रिया 16 मार्च 2026 को प्रातः 11:00 बजे से प्रारंभ होकर सायं 4:00 बजे तक चलेगी। इच्छुक प्रतिभागी एमएसटीसी पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन बोली में भाग ले सकते हैं।
प्रशासन की ओर से कहा गया है कि ई-नीलामी से संबंधित विस्तृत जानकारी और शर्तें एमएसटीसी पोर्टल पर उपलब्ध हैं, जहां से इच्छुक व्यक्ति आवश्यक दिशा-निर्देश प्राप्त कर सकते हैं।
शत्रु संपत्तियों की ई-नीलामी 16 मार्च को, एमएसटीसी पोर्टल पर होगी ऑनलाइन बोली




