महिला पुलिस अधिकारी ने कर दिखाया बड़ा काम, जानिये पूरी खबर




Listen to this article

नवीन चौहान, हरिद्वार। महिला दारोगा ने कर दिखाया वो काम जिसको करने की हिम्मत बडे़-बडे़ पुलिस अधिकारी नहीं दिखाते हैं। जी हां गोकशी के लिये लेकर जा रहे एक वाहन को महिला पुलिस अधिकारी प्रियंका भारद्वाज ने पकड़ा और एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया। जबकि एक आरोपी वाहन से कूदकर भाग निकलने में कामयाब रहा। महिला पुलिस अधिकारी इस फरार गो तस्कर को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना हरिद्वार की है। गोतस्करी करने वाले बदमाश हथियारों से लैस होकर चलते है। कई बार इन गोतस्करों ने पुलिस पर फायरिंग तक की है।IMG-20171207-WA0170
एसएसपी कृष्ण कुमार वीके ने खड़खड़ी चौकी प्रभारी की कमान एक महिला दारोगा प्रियंका भारद्वाज को दी है। प्रियंका भारद्वाज एसएसपी के इस भरोसे पर खरा उतरने के लिये लगातार क्षेत्र की जनता से संपर्क बनाकर उनकी समस्याओं का निस्तारण कर रही है। इसी के चलते उनका सूचना तंत्र भी बेहतर हो गया है। बुधवार की रात्रि को प्रियंका को एक वाहन में गो तस्करी की सूचना मिली। सूचना मिलते ही प्रियंका ने वाहनों की चेकिंग शुरू करा दी। प्रियंका खुद कांस्टेबल जितेंद्र कुमार ,अजय शर्मा और संजय कुमार के साथ वाहनों की चेकिंग में जुट गई। इसी दौरान पुलिस ने एक वाहन टाटा सुपर आता दिखाई दिया। पुलिस ने हाइवे पर रायवाला की ओर से आ रहे एक वाहन को रोकने का इशारा दिया तो चालक ने वाहन की रफ्तार तेज कर दी। पुलिस ने पीछा कर वाहन को रोक लिया। वाहन को रोकते ही एक युवक कूदकर भाग निकला। जबकि एक युवक को पुलिस ने दबोच लिया। वाहन की तलाशी ली गई तो उसमें एक गाय व तीन बछड़ों को बड़ी निर्दयता से बांधा गया था। पकड़े गये युवक ने अपना नाम वरीश पुत्र पीरू निवासी बहेड़ी राजपूताना बताया। जबकि फरार साथी का नाम रईश पुत्र महमूद निवासी कस्सावान, ज्वालापुर बताया। आरोपी ने बताया कि वह मवेशियों को गोकशी के लिये लेकर जा रहे थे। आरोपियों के वाहन को सीज कर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जबकि मवेशियों को एक आश्रम में सुरक्षित भेज दिया गया है। बतादे कि गोकशी की रोकथाम के लिये एसएसपी कृष्ण कुमार वीके ने एक स्कावयड का गठन किया है। जिसके चलते पुलिस मुस्तैदी से पशुओं की सुरक्षा के लिये काम कर रही है।