श्रावण की शिवरात्रि पर हरिद्वार में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब




Listen to this article

न्यूज 127.
श्रावण मास की शिवरात्रि में धर्मनगरी श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ गया। धर्मनगरी के सभी शिवालयों में शिवभक्त जलाभिषेक के लिए सुबह से ही पहुंचने शुरू हो गए थे।

कनखल के दक्षेश्वर महादेव मंदिर में देर रात से ही श्रद्धालुओं की कतारें जलाभिषेक करने के लिए लगने लगी थी। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार श्रावण की शिवरात्रि पर जलाभिषेक से दूर होते हैं सारे कष्ट। शिव की आराधना से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

सुबह से ही हरिद्वार के दक्ष मंदिर में भोलेनाथ के दर्शन को भारी भीड़ उमड़ रही है। स्थानीय कांवड़ियां भी ब्रहम मुहुर्त से ही जलाभिषेक करने के लिए बाबा के दरबार में पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों से शिवालय गूंज रहे हैं।

कांवड़िए और श्रद्धालु लाइन में लगकर कर बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक कर रहे हैं। नीलेश्वर महादेव मंदिर, विल्वकेश्वर महादेव मंदिर, दरिद्र भंजन मंदिर में भी श्रद्धालुओं की भीड़ जलाभिषेक के लिए मंदिर में जुटी है।