नवीन चौहान.
आप नेता और सांसद संजय सिंह के सहयोगियों के यहां प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छापेमारी की।
सांसद संजय सिंह ने आरोप लगाया कि जब उनके खिलाफ कुछ नहीं मिला तो ईडी इस तरह का हथकंडा अपना रही है।
उन्होंने कहा कि ईडी और केंद्र सरकार के इस हथकंडे के आगे न झुकेंगे और न ही रुकेंगे।
सांसद संजय सिंह ने कहा कि मैंने ईडी और मोदी सरकार की तानाशाही को पूरे देश में उजागर किया।
ईडी अपनी संस्था और ताकत का गलत इस्तेमाल करके शराब घोटाले में लोगों को फंसाने की कोशिश कर रही है।
संजय सिंह कहते हैं कि आज सुबह मामूल चला कि मेरे साथियों के घर पर छापेमारी हुई।
मैं ईडी को बता देना चाहता हूं किसी भी तरीके से कोई हथकंडा अपना लो तुम्हारे सामने न झुकेंगे न रुकेंगे।
ना ही मोदी सरकार के इस हथकंडे के आगे हम झुकेंगे। आपसे लड़ेंगे और आपको उजागर करेंगे।
- सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, विधायक मदन कौशिक और महापौर किरण जैसल ने जमकर खेली कार्यकर्ताओं संग फूलों की होली
- कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने कन्या गुरुकुल विश्वविद्यालय में छात्राओं को किया जागरुक
- एचईसी कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन
- पार्षद सुमित त्यागी ने जन्मदिन पर डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण के लिए दो नई गाड़ियों का तोहफा
- नाबालिग के अपहरण का इनामी आरोपी पुलिस ने किया गिरफ्तार




