नवीन चौहान.
मंगलवार देर शाम अचानक मौसम बिगड़ने से प्रदेशभर में जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया।
जगह-जगह पेड़ गिरने से हुए हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोगों के घायल होने की जानकारी समाने आ रही है।
हरिद्वार के ज्वालापुर में कटहरा बाजार सि्थत अंसारी मार्केट में करीब 100 वर्ष पुराना पीपल का पेड़ इस आंधी तूफान में गिर गया।
पेड़ के नीचे खड़े लोग इसमें दब गए। किसी तरह रेस्क्यू कर इरफान, समीर और हर्ष को निकाल लिया गया।
इरफान की हालत अधिक गंभीर है, उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
वहीं, मौके से लापता मुनीर (10 वर्ष) रात करीब पौने एक बजे मलबे से बाहर निकाला गया,
उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
हरिद्वार के कोतवाली क्षेत्र स्थित चमगादड़ टापू में भी एक पेड़ इस आंधी में गिर गया।
इसकी चपेट में आने से सोनीपत निवासी योगेश की मौत हो गई।
उधर, बताया जा रहा है कि हल्द्वानी में रामपुर रोड पर मानपुर पश्चिम में चलती कार पर विशालकाय पेड़ गिर गया,
जिससे चालक की मौके पर ही मौत हो गई। चालक की पहचान हाईकोर्ट के अधिकवक्ता के रूप में हुई है।
- मुख्यमंत्री ने सुनीं लोगों की समस्याएं, जनसमस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के दिए निर्देश
- उत्तराखंड एसटीएफ ने 17 साल से फरार एक लाख के इनामी डकैत को दबोचा
- सीएम धामी ने टेका मत्था, कहा- गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं देती हैं सेवा की प्रेरणा
- काठगोदाम में एसओजी और पुलिस की कार्रवाई, लगभग 3 लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार
- जमीन धोखाधड़ी में दो आरोपी गिरफ्तार, असली मालिक की जगह खड़ा कर दिया फर्जी व्यक्ति


