ACCIDENT IN SIDKUL: हाइड्रा वाहन की चपेट में आने से एक युवती की मौत, दूसरी गंभीर








Listen to this article


न्यूज127
सिडकुल में एक हाइड्रा वाहन की चपेट में आने से एक युवती की दर्दनाक मृत्यु हो गई। जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल है। घायल को नजदीक के ​निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
सिडकुल थाना प्रभारी मनोहर भंडारी ने बताया कि प्योर एंड क्योर कंपनी के पास में एक हाइड्रा नंबर UK 08AP 6168 के चालक ने पैदल चल रही दो लड़कियों को टक्कर मार दी। जिससे एक लड़की अनीता राय पुत्री सुभाष राय निवासी विशेनपुरी कालोनी खीरी, उत्तर प्रदेश घायल हो गई। जिसको मेट्रो हॉस्पिटल भेजा गया। जबकि दूसरी लड़की राजकोर पुत्री मुन्नू निवासी मटौरा मान, भटियाना खुशहालपुर जिला बिजनौर उप्र की मृत्यु हो गई। जिसके शव को जिला अस्पताल हरिद्वार भेजा गया है। परिजनों को सूचित किया जा रहा है।