नवीन चौहान.
उधमसिंहनगर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के आरोपियों की अपराधिक रूप से अर्जित करोडों की संपत्ति को जब्त किया है। पुलिस ने अभियुक्त गैंग लीडर जगरूप सिंह की अवैध रूप से अर्जित संपत्ति को थाना कुंडा पुलिस ने जब्त किया है।
पुलिस के मुताबिक ग्राम कुंडेश्वरी काशीपुर में 7700 वर्ग फिट भूमि जिसकी बाजार मूल्य एक करोड़ चालीस लाख रुपए के लगभग है पुलिस ने जब्त की है। इसके अलावा जसपुर खुर्द में 2640 वर्ग फिट भूमि जिसकी कीमत लगभग 60 लाख रुपए आंकी गई है उसे भी पुलिस ने जब्त किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 मंजुनाथ टीसी के आदेशानुसार जनपद में संगठित अपराधियों के विरुद्ध जंग में उधमसिंहनगर पुलिस को एक बड़ी उपलब्धि मिली है। विगत साल में कई मुकदमों में पंजीकृत अपराधियों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट की कार्यवाही की जा रही थी।
कुंडा क्षेत्र में हाल में ही एक सुदृढ़ जांच प्रक्रिया के बाद अपराध के जरिए इनके द्वारा अर्जित की गई संपत्ति की जब्तीकरण की रिपोर्ट को जिलाधिकारी के समक्ष प्रेषित किया गया था। जिलाधिकारी के आदेशानुसार पुलिस व प्रशासन की संयुक्त कार्यवाही में संपत्ति जब्तीकरण की कार्यवाही अमल में लाई गई।
संयुक्त टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर संपत्ति को जब्त किया गया। जब्त संपत्ति संबंधित तहसीलदार व थानाध्यक्ष के कब्जे में रहेगी। पुलिस का कहना है कि संगठित अपराध पर उधमसिंहनगर पुलिस की जंग लगातार जारी रहेगी। वहीं दूसरी ओर पुलिस की इस कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मचा है।
- सिपाही ने बैराज से गंगा में छलांग लगाकर दी जान, गोताखोरों ने बरामद किया शव
- मदिरा के शौकीनों को सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलकाना पड़ा भारी
- HARIDWAR में सेक्स रैकेट का भंडाफोड, एक महिला समेत दो आरोपित गिरफ्तार
- एचईसी कॉलेज में बीकॉम (ऑनर्स) का रिजल्ट घोषित, छात्रों ने किया शानदार प्रदर्शन
- पद्मश्री डॉ. पूनम सूरी ने यूपीएससी में 66वीं रैंक हासिल करने वाली डीएवी की स्टूडेंट मीनल नेगी का किया सम्मान




