अभिनेता मनोज कुमार की अस्थियां गंगा में विसर्जित




Listen to this article

न्यूज 127.
दिवंगत अभिनेता मनोज कुमार की अस्थियां को पूरे विधि-विधान के साथ हरिद्वार में गंगा में विसर्जित किया गया। हरिद्वार उनकी अस्थियां लेकर उनके पुत्र विशाल गोस्वामी कुणाल गोस्वामी परिवार के अन्य सदस्यों के साथ पहुंचे। 87 वर्षीय अभिनेता मनोज कुमार का पिछले दिनों मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया था। उनके दोनों पुत्रों विशाल गोस्वामी व कुणाल गोस्वामी ने नम आंखों से पिता की अस्थियां गंगा में विसर्जित की।