विजय सक्सेना.
अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 9 डंपर सीज किये हैं। प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध खनन करने वालों में हड़कंप मचा है।
जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में विकासनगर क्षेत्रान्तर्गत तहसीलदार विकासनगर सोहन सिंह रागंण एवं जिला खनन अधिकारी वीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में राजस्व एवं खनन विभाग द्वारा अवैध खनन एवं खनन के अवैध परिवहन के विरुद्ध चलाये गए अभियान के दौरान 9 ट्रक/डंपर सीज किया गयां
जिनमें 2 वाहन बिना रवन्ना तथा 07 वाहन क्षमता से अधिक उपखनिज से भरे पाए गए। इन सभी वाहनों को सीज करते हुए राज्य में प्रख्यापित उत्तराखण्ड उप खनिज (बालू, बजरी, बोल्डर) चुगान नीति, उत्तराखण्ड खनिज नियमावली का उल्लंघन है। संबंधित पर 5 लाख अर्थदण्ड की कार्यवाही की गई है।
जिलाधिकारी डाॅ0 आर राजेश कुमार ने अवगत कराया है कि अवैध खनन, परिवहन, भण्डारण पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी के फलस्वरूप कल रात्रि में विकासनगर क्षेत्र अंतर्गत यह कार्रवाई की गई। तथा भविष्य में भी इस प्रकार की कार्यवाही जारी रहेगी, जिसके लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए है।







