न्यूज 127.
कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में प्रशिक्षु डॉक्टर से दुष्कर्म-हत्या के मामले में पूरे देश में प्रदर्शन चल रहे हैं। डॉक्टर्स के प्रदर्शन से ओपीडी प्रभावित हो रही है। आम जनता भी इस मामले में सड़कों पर है। सभी अपने अपने तरीके से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
लगातार प्रदर्शन के बाद अब केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सभी राज्य की पुलिस से कहा है कि वे डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ और अन्य लोगों के विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर हर दो घंटे में स्थिति की रिपोर्ट उपलब्ध कराएं।
गृह मंत्रालय की ओर से राज्य पुलिस बलों को भेजे गए संदेश में गृह मंत्रालय ने कहा कि विरोध प्रदर्शनों के मद्देनजर सभी राज्यों की कानून-व्यवस्था की स्थिति पर लगातार नजर रखी जानी चाहिए।