अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ गठबंधन का 31 मार्च को रैली का ऐलान




Listen to this article

नवीन चौहान.
शराब घोटाला मामले में कोर्ट से राहत न मिलने के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को छह दिन की रिमांड पर भेज दिया गया। वहीं दूसरी ओर केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी सड़क पर उतर गई है। अब INDI गठबंधन ने दिल्ली में 31 मार्च को बड़ी रैली करने का ऐलान किया है।

दिल्ली कांग्रेस चीफ अरविंदर सिंह लवली ने कहा, ’31 मार्च को INDI गठबंधन दिल्ली में एक बड़ी रैली करेगा, INDI गठबंधन के प्रमुख नेता रैली को संबोधित करेंगे। ये रैली सिर्फ राजनीतिक रैली नहीं होगी, यह रैली भारत के लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई का आह्वान होगा।

वहीं दिल्ली की मंत्री और आप नेता आतिशी ने कहा, ‘INDI गठबंधन 31 मार्च को रामलीला मैदान में ‘महा रैली’ का आयोजन कर रही है। यह अरविंद केजरीवाल को बचाने के लिए नहीं बल्कि लोकतंत्र को बचाने के लिए आयोजित की जा रही है।

आप नेता और दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा, ‘रामलीला मैदान एक ऐतिहासिक जगह है। देश के बड़े-बड़े आंदोलन रामलीला मैदान में हुए, आम आदमी पार्टी का उदय रामलीला मैदान से हुआ है। इसमें (महा रैली) INDI गठबंधन के तमाम बड़े नेता शामिल होंगे और देश को, विश्व को संदेश देंगे।