कांवड़ियों के भेष में छिपने वाले थे अनवर और मोहम्मद लिंटोन गिरफ्तार, चेन स्नेचिंग में माहिर
नवीन चौहान
महिलाओं के तमंचे के बल पर डरा धमकाकर चेन स्नेचिंग करने वाले दोनों कुख्यात बदमाशों को गिरफ्तार कर पुलिस ने बड़ी राहत की सांस ली है। एक ही दिन में चेन स्नेचिंग की दो घटनाओं को अंजाम देने के बाद फरार बदमाशों की तलाश में पुलिस ने काफी मशक्कत की। पुलिस ने आरोपियों से लूटा गया सामान बरामद कर लिया है। आरोपियों ने जनपद देहरादून के कोतवाली ऋषिकेश, थाना रायपुर, थाना बसंत विहार क्षेत्रों में तमंचे का भय दिखाकर चैन स्नैचिंग एवं थाना नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में पर्स लूट करने वाले दिल्ली के प्रसिद्ध कोबरा गैंग के दोनों शातिर लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में प्रयुक्त वाहन को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।
घटना नंबर एक 15 जुलाई 2019 को श्रीमती शैलजा चौहान पत्नी संजीव चौहान निवासी मकान नंबर 377 गणेश विहार गंगा नगर ऋषिकेश ने पुलिस को बताया कि मैं अपने बच्चों को ऋषिकेश पब्लिक स्कूल में लेने के लिए गई थी। जैसे ही मैं बच्चों को लेकर गाड़ी में बैठी उसी समय दो बाइक सवार व्यक्ति मेरे पास आये तथा मुझे गाड़ी से बाहर खींचने लगे। उनमे से एक ने मेरी कनपटी पर बंदूक तान दी तथा मेरे गले से चैन खींच कर ले गए।
दूसरी घटना 15 जुलाई 2019 को ही कोतवाली ऋषिकेश में नेहा उपाध्याय सुपुत्री इंद्रेश उपाध्याय निवासी गली नंबर 20 अमित ग्राम वीरभद्र रेलवे स्टेशन ऋषिकेश ने तहरीर देकर बताया कि एमआईटी स्कूल से अपने घर की ओर आशुतोष नगर के पास बालाजी बगीचे से गुजर रही थी। रास्ते मे भाई का फोन रिसीव करने के लिए रुकी तभी दो बाइक सवार युवकों में से एक युवक ने तमंचा दिखाकर मेरे गले की चेन लूट ली। स्कूटी की चाबी को फेंक दिया। पुलिस ने दोनों ही घटनाओं में मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी।
एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने चेन स्नेचिंग की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पांच पुलिस टीम गठित कर दी। पुलिस ने घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला और सर्विलांस की मदद ली। पुलिस टरम ने 300 से अधिक सीसीटीवी फुटेज को बारीकी से देखा और दर्जनों लोगों से पूछताछ की 200 होटलों तथा धर्मशालाओं को खंगाला गया। घटनास्थल से प्राप्त सीसीटीवी फुटेज में दिखाई देने वाले अभियुक्तों के विषय में जानकारी के लिए कई राज्यों की पुलिस से संपर्क किया गया। मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने जाल बिछा दिया। पुलिस टीम ने रूड़की के मेबड़ पुल के पास जाकर चेकिंग अभियान चलाया। रुड़की की ओर से कलियर आने वाले रास्ते पर बिना नंबर के वाहनों को चेक करने पर एक बिना नंबर की मोटर साइकिल व जूपिटर स्कूटी को चेक करने हेतु रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखते ही चालक गाड़ी मोड़ कर भागने लगे एवं हड़बड़ाहट में वहीं गिर गए। जिस पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल दो अभियुक्तों को मौके पर पकड़ लिया गया एवं एक अभियुक्त मौके से फरार हो गया।
अभियुक्त चेन स्नेचिंग के शातिर बदमाश
मोहम्मद लिंटोन उर्फ हंसमुख पुत्र मोहम्मद शमीम निवासी ग्राम मकुवा पोस्ट मोईरापुर थाना मुरारोई जिला बीरभम पश्चिम बंगाल हाल निवासी. शमशाद का किराएदार नेहरू बस्ती मिंटो रोड थाना आईपी एस्टेट नई दिल्ली उम्र करीब 22 साल और पढ़ाई कक्षा चार तक की है।
अनवर उर्फ बिहारी पुत्र मोहम्मद कलीम निवासी महाराणा प्रताप चौक जिला सहरसा बिहार’हाल निवासी. किराएदार ’समसुदीन निवासी गली नंबर जीरोए अली मस्जिद के बराबर में वजीराबाद थाना तिमारपुरए नई दिल्ली उम्र. 24 वर्ष
फरार अभियुक्त का नाम पता’1. मोहम्मद अरशद पुत्र जाकिर अहमद निवासी. मकान नंबर 69ए गली नंबर. 2 वजीराबाद दिल्ली’
आरोपियों से बरामद लूटा गया सामान
छह सोने की चैन। अनुमानित कीमत तीन लाख पच्चीस हजार रुपये, दो तमंचे देशी 315 बोर एवं 12 बोर, 2 कारतूस स्प्लेंडर काला रंग बिना नंबर ; ऋषिकेश की घटना में प्रयुक्त जूपिटर स्कूटी बिना नंबर ग्रे रंग ; देहरादून की घटना में प्रयुक्त, थाना नेहरू कॉलोनी से छीना गया पर्स’अभियुक्त लिंटोन उर्फ हंसमुख का अपराधिक इतिहासजो वर्ष 2012 में थाना आई0पी0 स्टेट दिल्ली से चोरी में जेल गया है।
अपराध करने का तरीका
पूछताछ में दोनों अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि कहीं भी घटना करने से पूर्व हम अपनी गाड़ियों की नंबर प्लेट निकाल देते हैं। यदि कहीं चेकिंग चल रही हो तो हम अपने गाड़ियों में फर्जी नंबर प्लेट लगा देते हैं एवं अधिकतर दोनों गाड़ियों में एक ही नंबर लिखवा देते हैं। घटना के दौरान स्कूटी की डिग्गी में हम लोग एक जोड़ी कपड़े रखते हैं तथा घटना के पश्चात तुरंत अपनी पहचान छुपाने को कपड़े बदल दिया करते हैं। घटना के पश्चात हम फिर होटल में चले जाते हैं और मौका देखकर वहां से फरार हो जाते हैं। हम प्रत्येक घटना में स्कूटी एवं मोटरसाइकिल लेकर जाते हैं एवं जिस वाहन के द्वारा घटना की जाती हैए घटनास्थल से जाते समय दूसरे वाहन के द्वारा आगे आगे जाकर रेकी की जाती है एवं संदेह होने पर पीछे आने वाले साथियों को चेकिंग के विषय में बता दिया जाता है।
कोबरा गैंग दिल्ली से बताया ताल्लुक
दोनों अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि हम लोग दिल्ली में कोबरा गैंग के नाम से जाने जाते हैं। हम लोग बड़ी सफाई से घटना को अंजाम देते हैं। घटना करने वाले स्थान पर हम 1 घंटा पूर्व से रेकी किया करते हैं तथा अच्छे से देखभाल कर ऐसी महिला का चयन करते हैंए जिसकी चैन आसानी से लूटी जा सकती हैए उसके बाद ही हम अपनी घटना को अंजाम देते हैं।’हमने दिल्लीए राजस्थान आदि जगहों पर कई बार चोरी एवं लूट की घटनाएं की हैंए जिसमें हम लोग जेल भी जा चुके हैं। ’हमारा साथी अरशद बहुत साल पहले देहरादून में रहकर सर्फ बेचने का कार्य कर चुका हैए जिसको यहां के क्षेत्रों की अच्छी तरह से जानकारी है। हमने यहां आकर पहले उक्त सभी स्थानों की रैकी ली थी एवं उसके द्वारा हमें सभी जगह दिखा दी गई थी। उसके पश्चात ही हमने मौका देखकर देहरादून मे चैन लूट की घटनाओं को अंजाम दिया है।’ आज भी हम पूर्व में लूटी गई चैनो को बेचकर हरिद्वार में कमरा लेकर रहने वाले थे ’एवं मौका पाकर कांवरियों की वेशभूषा धारण कर और कई घटनाओं को अंजाम देने की योजना बनाई थी।
आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
थाना ऋषिकेश रितेश साह प्रभारी निरीक्षक ऋषिकेश, उप निरीक्षक मनोज नैनवाल, वरिष्ठ उप निरीक्षक, उपनिरीक्षक ओम कांत भूषण, उप निरीक्षक विनय शर्मा कॉन्स्टेबल नवनीत सिंह कॉन्स्टेबल मनोज कुमार, संदीप कुमार, संजीव, कमल जोशी, कांस्टेबल सोनी एसओजी देहरादून ऐश्वर्य पाल प्रभारी निरीक्षक एसओजी, कांस्टेबल ललित कुमार, प्रमोद कुमार, उप निरीक्षक मनोहर रावत उपनिरीक्षक संदीप कुमार कॉन्स्टेबल ललित ,कांस्टेबल सुनील कुमार, थाना बसंत बिहार उप निरीक्षक धनीराम पुरोहित रविन्द्र टम्टा ;थाना डोईवाला



