एआरटीओ रश्मि पंत ने ताबड़तोड़ किए चालान, हड़कंप




Listen to this article

योगेश शर्मा.
एआरटीओ रश्मि पंत ने वाहनों की चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान ऐसे वाहन जिनके कागज पूरे नहीं थे उनके चालान किये गए। एआरटीओ की इस कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया।

एआरटीओ ने यह अभियान सुबह लक्सर रोड पर चलाया।

चेकिंग के दौरान तीन ट्रैक्टर ट्रॉली और 30 दोपहिया वाहनों के चालान किए गए।

बताया कि इस तरह के चेकिंग अभियान लगातार चलाए जाएंगे।

दोपहिया वाहन चालकों को इस दौरान जागरूक भी किया गया।

दोपहिया वाहन चालकों से हैलमेट पहनकर चलने के लिए कहा गया।