न्यूज 127.
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने मानवता का परिचय दिया है। उन्होंने सड़क पर पड़े एक घायल व्यक्ति को अपने वाहन से अस्पताल भिजवाया और उसके उपचार की जानकारी ली।

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी आज सुबह अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, देहरादून से अपनी विधानसभा कोटद्वार जा रही थी। रास्ते में चिड़ियापुर रेंज हरिद्वार के पास बाईक सवार व्यक्ति को सड़क दुर्घटना में चोटिल देख उन्होंने अपना काफिला रूकवाया और घायल के पास पहुंचकर उसका हाल जाना। उन्होंने तत्काल घायल बाइक सवार को अपने काफिले की गाड़ी से उपचार हेतू निकटवर्ती हॉस्पिटल में भेजा और डॉक्टर से उसके उपचार के बारे में जानकारी ली। डॉक्टर से घायल का उचित उपचार करने के निर्देश दिये। बाद में वह अपने निर्धारित कार्यक्रम के लिए रवाना हो गई।