नवीन चौहान
हरिद्वार। शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि केन्द्र में अटल बिहारी वाजपेयी को बहुमत साबित करने के लिए मात्र एक वोट की आवश्यकता थी। उन्होंने अपनी सरकार को खरीद-फरोख्त से बचाने के स्थान पर गंवाना मंजूर किया तथा भारतीय राजनीति में आदर्श उदाहरण प्रस्तुत किया। जनसंघ में 3 सांसद व भाजपा में 2 सांसदों से प्रारम्भ हुआ सफर अपनी सफलता की कहानी स्वयं बयां करता है।
बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी हरिद्वार के हरिद्वार मंडल का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का भूपतवाला स्थित निष्काम सेवा ट्रस्ट में समापन हुआ। समापन पर शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि शुचितापूर्ण राजनीति व संस्कारवान कार्यकर्त्ता ही भाजपा की पहचान हैं ऋषिकेश की मेयर अनिता ममगाई ने कहा कि विगत छः वर्ष के कार्यकाल में नरेन्द्र मोदी सरकार ने भारत की दशा और दिशा दोनों बदल कर रख दी है। राज्य की त्रिवेन्द्र सरकार प्रदेश का चहुंमुखी विकास कर रही है।
छठे सत्र में संघ के विभाग प्रचारक शरद ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ व्यक्तित्व का निर्माण करते हुए राष्ट्र के प्रति समर्पण का भाव जागृत करता है। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रति व्याप्त गलत धाराणाओं का निदान व समापन संघ को करीब से जानकर ही किया जा सकता है। प्रदेश भाजपा के महामंत्री राजू भंडारी और मुख्य वक्ता के रूप में किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री योगेश चौहान ने विचार रखे।
इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष वीरेन्द्र तिवारी, मंडल के पालक रोहित साहू, मंडल महामंत्री तरूण नैयर, पूर्व मण्डल अध्यक्ष व पार्षद अनिरूद्ध भाटी, विनित जौली, अनिल मिश्रा, सुनीता शर्मा, अनिल वशिष्ठ, विकास कुमार विक्की, श्रुति खेवड़िया, कमल बृजवासी, किशन बजाज, पुष्पा शर्मा, विकल राठी, विदित शर्मा, रितेश वशिष्ठ, गोमती मिश्रा, पूनम मखीजा, मुकेश पुरी, मुकेश राणा, रामसिंह बबलू, रवि चौहान, अर्चित चौहान, भास्कर जोशी, दिनेश पाण्डे, अजीत कुमार, चन्द्रकांत पांडे आदि शामिल हुए।