दो सीटों से शुरूआत करते हुए आज 303 सीटों के साथ सत्ता में पहुंची भाजपा




नवीन चौहान
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता विनय गोयल ने कहा कि पार्टी संघर्ष करके पार्टी मात्र 2 लोकसभा सीट से आज वर्तमान में 303 लोकसभा सीट तक पहुंची। उन्होंने बताया कि जनसंघ की स्थापना 21 अक्टूबर 1951 में हुई, जिनका चुनाव चिन्ह दीपक था। सन 1980 में जनसंघ ही भारतीय जनता पार्टी के रूप में उभरा।
बृहस्पतिवार को बहादराबाद मंडल का ग्राम सलेमपुर अशोक वाटिका में दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ प्रदेश प्रवक्ता विनय गोयल और रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने दीप प्रज्वलित कर किया। द्वितीय सत्र में महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री अनु कक्कड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता के सामने अपने आप को प्रधान सेवक के रूप में प्रस्तुत किया।तृतीय सत्र जिला महामंत्री आदेश सैनी ने वैचारिक मुख्यधारा बताई। प्रदेश प्रवक्ता विनोद सुयाल ने अंत्योदय की जानकारी दी। सत्र की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष नागेंद्र राणा और संचालन मंडल महामंत्री चमन चौहान ने किया। महामंत्री तरुण कुमार, मीडिया प्रमुख शोभित चौहान, मंडल उपाध्यक्ष विवेक चौहान, सोशल मीडिया प्रभारी पंकज धीमान, महिला मोर्चा अध्यक्ष विमला डोडियाल, मंडल मंत्री मोनी ठाकुर आदि शामिल हुए।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *