नवीन चौहान.
देश की राजधानी दिल्ली के आरके पुरम थाना इलाके स्थित अम्बेडकर बस्ती में रविवार तड़के दो महिलाओं की गोली लगने से मौत हो गई। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि हमलावर एक युवक पर हमला करने आए थे, लेकिन उसे बचाने के लिए उसकी दो बहनें सामने आ गई, जिसमें दोनों को गोली लगी और इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गईं
पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या के आरोप में अर्जुन और माइकल नाम के दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि उनका महिला के भाई के साथ पैसे का विवाद चल रहा था। पुलिस के अनुसार, आज सुबह करीब 4:40 बजे थाना आरके पुरम में एक पीसीआर कॉल आई। जिसमें कहा गया कि अंबेडकर बस्ती में कुछ लोगों ने कॉल करने वाले शख्स की बहनों को गोली मार दी है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जहां जानकारी मिली कि पिंकी (30) और ज्योति (29) को गोली मारी गई है। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। बताया यही जा रहा है कि हमलावर मुख्य रूप से महिलाओं के भाई पर हमला करने आए थे। प्रथम दृष्टया मामला रुपयों से लेन-देन का विवाद लग रहा है।
- जिला पंचायत उपाध्यक्ष के भाई पर गोली चलाने वाला एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य आरोपियों पर दबिश जारी
- हरिद्वार–रुड़की विकास प्राधिकरण ने दो अवैध निर्माण किए सील
- अभिभावक की भूमिका में दिखे एसएसपी डोबाल, 36 पुलिसकर्मी ‘मैन ऑफ द मंथ’ से सम्मानित
- घूसखोरी करते चौकी इंचार्ज और सिपाही रंगे हाथ गिरफ्तार
- हरिद्वार के दबंगों के अस्लाह लाइसेंस होंगे निरस्त, अपराधियों में दिखेगा कानून का भय











