मेरठ। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विवि की राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम समन्वयक डॉ आरएस सेंगर ने कोरोना टीकाकरण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए लोकगीत को भी माध्यम बनाया। टीकाकरण उत्सव को सफल बनाने के लिए उन्होंने लोकगीत पर आधारित कोरोना सावधानी बरतने संबंधी गीत के बारे में जानकारी दी।
डॉ आरएस सेंगर ने बताया कि सोशल मीडिया पर भी इस गीत को प्रचारित किया जा रहा है। जैव प्रौद्योगिक महाविद्यालय, कृषि महाविद्यालय, पुश चिकित्सा महाविद्यालय आदि के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से लोक गीत को जन जन तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। जिससे लोग दो गज की दूरी मास्क है जरूरी के साथ साथ सफाई दवाई और कड़ाई का पालन करते हुए कोरोना की लड़ाई से जीत सके। डॉ सेंगर ने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक अपने घर और आसपास के इलाकों में भी जाकर लोगों को जागरूक करने का कार्य कर रहे हैं। कोरोना वैक्सीन का टीका 45 वर्ष से ऊपर के सभी पात्रों को लग सके इसके लिए अधिक से अधिक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। लोगों से अपील की जा रही है कि वह कोरोना वैक्सीन का टीका लगाकर अपने को सुरक्षित रखें।
- अल्मोड़ा में एलपीजी गैस की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य, जमाखोरी पर होगी सख्त कार्रवाई
- मेरे पति के दूसरी महिला से संबंध और दूसरी बोली जेठ ने हड़प ली संपत्ति
- विधायक आदेश चौहान की पहल पर वार्ड-12 में 1.08 करोड़ की पेयजल योजना स्वीकृत
- जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण, गूंजेगी किलकारियां
- जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने मनसा देवी हिल बाईपास एवं पैदल मार्ग का किया स्थलीय निरीक्षण



