बाबर ने राहुल नाम बताकर किया दुष्कर्म और दी जान से मारने की धमकी








Listen to this article


दीपक चौहान
बाबर ने राहुल नाम बताकर नाबालिग से दुष्कर्म किया। जब पीड़िता की मां ने मुकदमा दर्ज कराया तो आरोपी ने जेल से छूटने के बाद मुकदमा वापिस लेने के लिए जान से मारने की धमकी दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना देहरादून की है।
देहरादून की नेहरू कालोनी की रहने वाली एक पीड़िता विधवा महिला ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि वह अपनी नाबालिग बेटी के साथ रहती है। मंडी नेहरू कालोनी निवासी एक किशोर जिसने अपना नाम राहुल राम बताकर उसकी बेटी को बहला फुसलाकर अजमेर ले गया, जहां आरोपी ने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। महिला ने इस मामले में पटेलनगर कोतवाली में दर्ज कराया था। अब आरोपी व उसके परिवार वाले लगातार डरा धमकाकर परेशान करके मुकदमा वापस लेने व जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
नेहरू कालोनी थाना प्रभारी निरीक्षक लोकेंद्र बहुगुणा ने बताया कि आरोपी युवक भी अभी नाबालिग है। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। पुलिस उसे जुवेनाइल कोर्ट में पेश करने की तैयारी में है।