भाजपा सांसद अजय भट्ट की गाडी पहाड़ी से टकराई, बाल बाल बचें








Listen to this article

सोनी चौहान
भाजपा सांसद अजय भट्ट की गाडी आज पहाड़ी से टकरा गई। बताया जा रहा है कि सड़क पर अ​त्यधिक पाला होने की वजह से भाजपा सांसद अजय भट्ट की गाड़ी पहाड़ी से टकरा गई। भगवान की कृपा से भाजपा सांसद अजय भट्ट को कोई चोट न​हीं लगी न कोई बहारी नुकसान हुआ है। जानकारी के मुताबिक सांसद अजय भट्ट की गाड़ी बृहस्पतिवार को धारी ब्लॉक के पदमपुरी बाजार से गुजर रही थी। तभी वहां सड़क में पाला होने के चलते गाड़ी पहाड़ी से जा टक्कराई।
वाहन में सवार सांसद अजय भट्ट के साथ चार ओर लोग बालबाल बचे है। दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा ने बताया कि सांसद अजय भट्ट को दूसरे वाहन से ओखलकांडा के जोस्यूड़ा ग्राम पंचायत को रवाना कर दिया गया। वह ओखलकांडा सही सलामत पहुंच चुके हैं। सांसद अजय भट्ट जोस्यूड़ा में मोटर मार्ग का शुभारंभ करने गए थे।