सोनी चौहान
हरिद्वार के कनखल क्षेत्र में आयरिश पुल के किनारे एक अज्ञात व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा हुआ था। स्थानीय निवासियों ने कनखल थाने को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को अपने कब्जे में ले लिया।
आज 26 दिसंबर को करीब 8:39 बजे कनखल थाने पर नगर नियंत्रण कक्ष हरिद्वार ने सूचना दी थी। बताया गया कि आयरिश पुल के पास एक व्यक्ति अचेत या मृत अवस्था में पड़ा हुआ है। सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस टीम के मौके पर पहुंची तो देखा कि आयरिश पुल के पास सड़क हाईवे के किनारे एक अज्ञात पुरुष जिसकी उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष के बीच है। मृत अवस्था में पड़ा है। उसकी पहचान उस युवक ने ग्रे कलर की जैकेट, अंदर गरम इनर, नीले रंग का लोवर पहना हुआ है। युवक का रंग सावला है। आसपास मृतक तक के वारिसान का पता किया तो कोई जानकारी नहीं मिल पाई। शिनाख्त तथा आवश्यक कार्यवाही करने के बाद मृतक के शव को जिला अस्पताल मोर्चरी में रखवाया गया है।