Big News: शीतलहर के चलते कक्षा आठ तक के स्कूलों में 13 जनवरी तक अवकाश




Listen to this article

मेरठ। शीतलहर के चलते जनपद के सभी स्कूलों में आठ जनवरी से 13 जनवरी तक अवकाश घोषित कर दिया गया है। जिलाधिकारी के आदेश के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक ने इस संबंध में अपने आदेश जारी कर दिये हैं। आदेश में कहा गया है कि कक्षा 9 से 12 तक की कक्षायें सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक संचालित की जायेगी।