न्यूज 127.
हरिद्वार। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कमल जौरा की पुत्रवधु रूचि जौरा ने हरिद्वार मेयर सीट से अपनी दावेदारी करते हुए आवेदन पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद और जिलाध्यक्ष संदीप गोयल का सौंपा है।
रूचि जौरा की दावेदारी के बाद भाजपा में राजनैतिक समीकरण बदलते देखे जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि शिक्षित व राजनैतिक अनुभव रखने वाली रूचि जौरा को कई विषयों में महारथ हासिल है।
रूचि जौरा के ससुर कमल जौरा 1978 से राजनीति में सक्रिय है। वह हरिद्वार नगर पालिका के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। जिस तरह से रूचि जौरा की दावेदारी अचानक सामने आयी है उससे राजनीति के गलियारे में तरह तरह के कयास लगाए जाने हैं।
चर्चाएं ये भी है कि यदि रूचि जौरा को टिकट मिलता है तो उसके ससुर के राजनीतिक अनुभवों का उसे लाभ मिलेगा। वहीं दूसरी ओर सभी दावेदार आवदेन देने के साथ साथ अपनी सिफारिशें भी पार्टी संगठन के उच्च पदाधिकारियों तक पहुंचाने लगे हैं। अब देखना यही है कि इस सीट पर किसका टिकट फाइनल होता है।




